Buxar News: अधिकारियों ने की स्कूल की जमीन से मेला हटाने की केवल खानापूर्ति
Updated at : 27 Feb 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

Buxar News: फाल्गुनी पशु मेला स्कूल के जमीन से हटाने के नाम पर अधिकारियों द्वारा सिर्फ मेला हटाने के नाम पर खानापूर्ति की गयी.
विज्ञापन
ब्रह्मपुर
. फाल्गुनी पशु मेला स्कूल के जमीन से हटाने के नाम पर अधिकारियों द्वारा सिर्फ मेला हटाने के नाम पर खानापूर्ति की गयी. असंमजस और भ्रष्टाचार के बुनियाद पर आधे से ज्यादा स्कूल के जमीन पर पशु मेला लगा. स्कूल के जमीन पर मेला लगने के सवाल पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि आम सूचना दिया का पर्ची वितरण कर मेला हटाने का काम शुरू किया गया. लेकिन इसका असर मेला पर देखने को नहीं मिला अब मेला खत्म होने के अंतिम पायदान पर है लेकिन अधिकारियों के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. मेला शुरू से लावारिस हालत में पड़ा रहा. पशु मालिकों को सुविधा से वंचित रहना पड़ा. अधिकारी रहे अनजान, मेले में हुई जमकर वसूली : रोक के वावजूद भी पशु मेला में कुछ कथित सफेद पोशों के द्वारा मैनेज संस्कृति के बल पर जमकर वसूली की जा रही है, लेकिन अधिकारी इस वसूली के मामले में अनजान बने रहे. भले ही नगर पंचायत को इस हुए वसूली से कोई फायदा न हुआ लेकिन कुछ सफेदपोशो को जरूर फायदा हुआ व उनकी बल्ले बल्ले रही. इसकी चर्चा पूरे दिन नगर पंचायत में होती रही. फाल्गुनी पशु मेला में वसूली को लेकर अधिकारियों ने रोक लगा दिया है. इस पर कथित सफेदपोशो द्वारा वसूली करने बाद अब अपने स्तर से बदशाहत कायम करने के लिए समानांतर घोड़ा रेस की तैयारी की जा रही हैं. जो पूरे क्षेत्र चर्चाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




