ePaper

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में कॉलेज स्तरीय तीन दिवसीय उमंग का शुभारंभ

Updated at : 10 Jan 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में कॉलेज स्तरीय तीन दिवसीय उमंग का शुभारंभ

यह तीन दिवसीय महोत्सव 10 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन

बक्सर. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में आयोजित कॉलेज स्तरीय खेल-कूद सह साहित्यिक प्रतियोगिता उमंग का शुभारंभ किया गया. यह तीन दिवसीय महोत्सव 10 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी आलोक वत्स एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रवि बहादुर सिंह उपस्थित रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) राम नरेश राय द्वारा मुख्य अतिथियों एवं सह प्राध्यापकों डॉ अंजनी कुमार तिवारी, डॉ श्याम लाल वर्मा एवं डॉ आरएन यादव के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, शतरंज एवं कैरम जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के बीच भी मैत्री खेल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महाविद्यालय परिसर में सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना का वातावरण बना हुआ है. साथ ही महाविद्यालय के द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता एवं रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) राम नरेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है. इस मौके पर डॉ श्याम लाल वर्मा, डॉ आरएन यादव समेत कई लोगों ने संबोधित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन