बक्सर की श्रीराम कथा में गूंजा सीताराम का जयघोष, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर प्रसंग ने भक्तों को किया भाव-विभोर

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो रामपुर में कथा करते मधुसूदन जी महाराज | Prabhat Khabar Network

बक्सर के रामपुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक मधुसूदन जी महाराज ने जनकपुर के धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मार्मिक वर्णन किया. कथा सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हो गए और पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा. महोत्सव का समापन रविवार को होगा.

विज्ञापन

Buxar Shri Ram Katha Mahotsav : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के रामपुर गांव में आयोजित साप्ताहिक श्रीराम कथा महोत्सव के छठे दिन शनिवार को प्रसिद्ध कथावाचक मधुसूदन जी महाराज ने जनकपुर में हुए धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, वरमाला और फूलवारी प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया. कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और पूरा पंडाल जय श्रीराम एवं सीताराम के जयघोष से गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rampur Shri Ram Katha Mahotsav: धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का किया भावपूर्ण वर्णन

कथावाचक मधुसूदन जी महाराज ने कहा कि राजा जनक के निमंत्रण पर महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर पहुंचे. दोनों राजकुमारों के दिव्य स्वरूप को देखकर जनकपुरवासी मंत्रमुग्ध हो गए और उन्हें एकटक निहारते रहे.

Buxar News : श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, पूरी हुई राजा जनक की प्रतिज्ञा

उन्होंने बताया कि महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया. इसी दौरान धनुष भंग हो गया और राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी हुई. इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला पहनाकर उन्हें अपने पति के रूप में स्वीकार किया.

भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

धनुष भंग और सीता स्वयंवर के दिव्य प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. कथा के दौरान मधुर भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम और सीताराम के जयघोष से गूंजता रहा.

रविवार को होगा कथा महोत्सव का समापन

कार्यक्रम के व्यवस्थापक अजय बच्चन ने बताया कि साप्ताहिक श्रीराम कथा महोत्सव का समापन रविवार को होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

Also Read : बक्सर में विश्व जनसंख्या दिवस पर विधि महाविद्यालय में संगोष्ठी, युवाओं को जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी का दिया संदेश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन