बक्सर में NH-922 हादसे में अज्ञात ट्रेलर चालक पर केस दर्ज, मछली व्यापारी गंभीर रूप से घायल

सांकेतिक तस्वीर
बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में NH-922 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे मछली व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Krishnabrahm NH-922 Road Accident : बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित पटना-बक्सर एनएच-922 पर हुए सड़क हादसे में पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह कार्रवाई गंभीर रूप से घायल मछली व्यापारी के पुत्र के आवेदन के आधार पर की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Buxar News : खड़ी पिकअप में पीछे से मारी टक्कर
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुराना भोजपुर गांव निवासी मछली व्यापारी जयनाथ आठ जून को सुधा डेयरी की पिकअप से मछली खरीदने जा रहे थे. नुआंव गांव के समीप पिकअप चालक दूध के खाली केन उतारने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर (एमपी-19/जेडटी-8623) ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यापारी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई. हादसे में मछली व्यापारी जयनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल बक्सर सदर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है.
पुत्र के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना के बाद घायल व्यापारी के पुत्र ने कृष्णाब्रह्म थाना में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










