बक्सर: डुमरांव स्टेशन पर अधूरे नाले में शौचालय की नाली जोड़ने पर बवाल, सड़क काटने से यात्रियों में आक्रोश
स्टेशन के बगल मेन रोड पर नाला निर्माण के लिए काटा गया रोड | Prabhat Khabar Network
डुमरांव रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. अधूरे नाले में नए पे एंड यूज शौचालय की सीवरेज लाइन जोड़ने के लिए मुख्य सड़क काटे जाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि बिना पूरी जल निकासी व्यवस्था के यह निर्माण भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है.
Dumraon Railway Station Drain Dispute : डुमरांव रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. अधूरे नाले में नए पे एंड यूज शौचालय की सीवरेज लाइन जोड़ने के लिए मुख्य सड़क काटे जाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि बिना पूरी जल निकासी व्यवस्था के यह निर्माण भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है.
आपके शहर में
Buxar News : अधूरे नाले में जोड़ी जा रही सीवरेज लाइन
दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के समीप मुख्य सड़क काटकर नए पे एंड यूज शौचालय की सीवरेज नाली अधूरे नाले से जोड़ी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की जल निकासी व्यवस्था अभी तक पूरी नहीं हुई है. ऐसे में शौचालय का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैलने की आशंका बढ़ गई है.
बरसात में जलभराव और बीमारी का खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार बिना समुचित योजना के कराया जा रहा निर्माण बरसात के मौसम में गंभीर समस्या पैदा कर सकता है. उनका कहना है कि प्रतिदिन बड़ी मात्रा में सीवरेज का पानी अधूरे नाले में छोड़े जाने से जलभराव, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा.
पुरानी व्यवस्था बदलने पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार पहले शौचालय की सेप्टिक टंकी टिकट घर के पूर्वी छोर पर थी और वहीं से जल निकासी होती थी. इस बार टंकी का निर्माण टिकट घर के पास किया गया है. शौचालय को जल्द चालू करने के लिए मुख्य सड़क काटकर सीवरेज लाइन अधूरे नाले तक पहुंचाई जा रही है, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं.
रेलवे अधिकारियों से की गई शिकायत
समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने मामले की शिकायत रेलवे के वरीय अधिकारियों से की है. उनका कहना है कि सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है. हल्की बारिश में भी स्टेशन परिसर में आवाजाही मुश्किल हो जाती है. यदि सीवरेज और बारिश का पानी एक साथ सड़क पर आया तो यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी.
रेलवे का दावा- होगी वैकल्पिक व्यवस्था
रेलवे के आईओडब्ल्यू महेंद्र रजक ने कहा कि नाले के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए