ePaper

विद्यालयों में प्राथमिकता के तौर पर अंडा देने का निदेशक एमडीएम ने जारी किया निर्देश

Updated at : 03 Sep 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में प्राथमिकता के तौर पर अंडा देने का निदेशक एमडीएम ने जारी किया निर्देश

जिले के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलने वाला अंडा व फल में प्राथमिकता के तौर पर अंडा देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

बक्सर. जिले के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलने वाला अंडा व फल में प्राथमिकता के तौर पर अंडा देने का निर्देश दिया गया है. निर्देश मध्याह्न भोजन निदेशक पटना विनायक मिश्रा ने जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन को दिया है. पत्र जारी करते हुए निदेशक ने कहा है कि कमान्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर से प्राप्त फोटोग्राफ के अनुसार शुक्रवार को बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा है. कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर से रैंडम चयनित विद्यालयों में प्रतिदिन फोन कर मध्याह्न भोजन से संबंधित फोटोग्राफ (मध्याह्न भोजन सहित थाली का नजदीक से फोटो तथा बच्चों के द्वारा मध्याह्न भोजन ग्रहण करते समय का फोटो) की मांग की जा रही है. इस आलोक में विद्यालयों द्वारा फोटोग्राफ कमान्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर को भेजा जा रहा है. विद्यालयों से प्राप्त फोटोग्राफ के अवलोकन से ज्ञात हो रहा है कि अधिकांश विद्यालय में शुक्रवार को अंडा की जगह मौसमी फल ही दिया जा रहा है, जबकि कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से बच्चों को अंडा दिया जाना है. साथ ही कतिपय विद्यालयों में अंडा एवं मौसमी फल दोनों नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में संबंधित जिला के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना द्वारा बताया गया कि शुक्रवार के दिन बच्चों को छुट्टी के समय अंडा/मौसमी फल दिया जाता है. मानक के अनुरूप बच्चों को शुक्रवार को दिये जाने वाले मेनू में प्राथमिकता के आधार पर एक संपूर्ण उबला अंडा ही दिया जाना है. जो बच्चा अंडा नहीं खाना पसंद करते है केवल उनको ही सेव या केला मौसमी फल दिया जाना है. इसको लेकर निदेश दिया गया है कि मध्याह्न भोजन करते समय ही बच्चों की थाली में अंडा व मौसमी फल दे दिया जाये. जिसमें प्राथमिकता के आधार पर अंडा ही अंडा दिये जाने का निर्देश दिया गया है. निदेश का अनुपालन दृढतापूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे. जिन विद्यालयों के द्वारा उक्त का अनुपालन नहीं किया जायेगा, उन पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन