जिले के खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्कूल वुशु प्रतियोगिता में पाया रजत पदक, किया जिले का नाम रोशन

जिले के वुशु खिलाड़ी ने जिले के साथ ही प्रदेश को राष्ट्रीय स्कूल वुशु खेल प्रतियोगिता में मेडल देकर नाम रोशन किया है.
बक्सर. जिले के वुशु खिलाड़ी ने जिले के साथ ही प्रदेश को राष्ट्रीय स्कूल वुशु खेल प्रतियोगिता में मेडल देकर नाम रोशन किया है. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से 02 नवंबर 25 तक जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था. जिलेे के खिलाड़ी द्धारा मेडल पाने के बाद जिले के वुशु एसोसिएशन के लोग काफी उत्साहित है. प्रतियायेगिता अंडर 17 बालक और बालिका का 69वीं राष्ट्रीय स्कूल वुशू खेल प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में देश से लगभग 800 अंडर 17 बालक और बालिका ने भाग लिया. वहीं बिहार से 16 खिलाड़ी दो दल प्रशिक्षक और एक दल प्रभारी भी शामिल हुए. दल प्रशिक्षक के रूप में जिला की अमीषा कुमारी और दल प्रभारी के रूप में दिलीप कुमार ने भाग लिए. 16 खिलाड़ियों में से बिहार को कुल चार पदक प्राप्त हुए. जिसमें से एक बक्सर जिला को एक पदक प्राप्त हुआ. जिला के एक खिलाड़ी के रूप में रुस्तम सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ है. रुस्तम सिंह ने दूसरी बार पदक अपने नाम किया. रुस्तम सिंह बक्सर जिला के रघुनाथपुर के रहथुआ गांव का निवासी है. रुस्तम सिंह के पिता का नाम विजय शंकर सिंह और माता का नाम रेनू देवी है. रुस्तम सिंह ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय पशु स्कूल खेल प्रतियोगिता जो रांची में हुआ था. उसमें इन्होंने रजत पदक प्राप्त किया था. उनकी सफलता पर बक्सर संघ के महासचिव मुकेश कुमार, संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह और संघ के तमाम सदस्यों ने बधाइयां दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




