जीविका दीदियों ने अबीर गुलाल लगाकर मतदान करने को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदियों ने अबीर गुलाल लगाकर मतदान करने को किया जागरूक

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के कुलमनपुर गांव स्थित लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

केसठ. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के कुलमनपुर गांव स्थित लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का नेतृत्व जीविका मित्र मंजू द्विवेदी ने किया. इस दौरान जीविका दीदियों ने दीपावली के पूर्व संध्या पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की और निश्चित रूप से मतदान करने को लेकर संकल्प भी लिया. जीविका मित्र ने कहा कि बिना किसी लोभ, लालच एवं भय के मतदान करना है. इसके लिए अपने-अपने आस पड़ोस के लोगों को जागरूक करना है. ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके. उन्होंने बताया कि मतदान हर मतदाता का अधिकार है. आगामी छह नवंबर को मतदान के दिन अपने घर के सारे कार्य को छोड़कर निश्चित रूप से मतदान करने को लेकर अपील की. मौके पर देवंती देवी, धर्मशिला देवी, निर्मला देवी, सविता देवी, माधुरी देवी, सीता देवी, गीता देवी, गिरिजा देवी, शैल देवी समेत अन्य जीविका दीदी मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन