बक्सर: इटाढ़ी में रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर 8वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, 7 अगस्त को रेल चक्का जाम की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

धरना देते आम लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर के इटाढी में रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर 8वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी. मोर्चा ने 7 अगस्त को रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर में दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इटाढ़ी रेलवे गुमटी (लेवल क्रॉसिंग) को पुनः खोले जाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 8वें दिन भी जारी रहा. धरने की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि मंच संचालन मदन पाल ने किया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए सरोज राजभर ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन आम जनता की गंभीर समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है.

सावन में श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

मोर्चा के संयोजकों ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद होने से पूरे क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है. स्कूली बच्चे समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं. किसान, व्यापारी, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

7 अगस्त को 'रेल चक्का जाम' करने की घोषणा

सरोज राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गुमटी नहीं खोली जाती, आंदोलन अंतिम दम तक जारी रहेगा. मोर्चा ने जनहित में गुमटी तुरंत न खोले जाने पर 7 अगस्त को सुबह 11 बजे से 'रेल चक्का जाम' करने का औपचारिक ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी रेल व जिला प्रशासन की होगी.

धरना प्रदर्शन में मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम इकबाल ठाकुर, महिला नेत्री कृष्णावती देवी, जिला सह संयोजक दीनानाथ ठाकुर, अमित कुमार मिश्रा, प्रेमभूषण उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, लाल बिहारी पाल, सुरेश आजाद, राजकुमार राय, सूर्य कांति देवी, जितेंद्र कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य बीरबल रजक, रमन राजभर, सुनीता कुशवाहा और मुन्ना ओझा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग डटे रहे.

Also Read: बक्सर: चौगाई गांव के पश्चिमी द्वार की सड़क पर जलजमाव, तालाब जैसी स्थिति से ग्रामीण परेशान


विज्ञापन
आशुतोष सिंह

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन