बाना-बनैठी प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर, दिलदारनगर और डेहरी के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन

फोटो केसठ में विजेता व उपविजेता टीम के लिए कप‌ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केसठ में आयोजित बाना-बनैठी खेल प्रतियोगिता में बिहार और यूपी की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. हजारों दर्शकों ने इस रोमांचक खेल का आनंद लिया.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के नया बाजार केसठ में हुसैनी कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को चालीसवां (चेहल्लुम/ताजिया) के अवसर पर पारंपरिक बाना-बनैठी खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती तथा स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और टॉस उछालकर किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलानी खां ने किया, जबकि मंच संचालन साबिर अली द्वारा किया गया.

विज्ञापन

हैरतअंगेज करतब देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

प्रतियोगिता में दिलदारनगर (उत्तर प्रदेश) और डेहरी (बिहार) की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला: दोनों टीमों के युवाओं ने बाना-बनैठी, गदका, सैफ पट्टा, सूत बनैठी और तलवारबाजी के एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. देर शाम तक चली इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही.

आपसी भाईचारे का संदेश देता है खेल: पूर्व जिप अध्यक्ष

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विद्या भारती ने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक खेल समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं, जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं. आयोजक हुसैनी कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी (शील्ड) प्रदान कर पुरस्कृत किया. इस पारंपरिक खेल को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: बक्सर में प्रशिक्षण के दौरान शराब पीना पड़ा महंगा, बीएमपी-4 से हवलदार गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन