बक्सर: थोड़ी सी बारिश में ही लबालब हुई गोलंबर-सिंडिकेट सड़क, अधूरे नाले और गड्ढों से बेहाल हुआ आवागमन

Updated:
विज्ञापन

गोलंबर से सिंडिकेट सड़क पर जल जमाव के बीच आते जाते वाहन | Prabhat Khabar Network

बक्सर में हल्की बारिश के बाद गोलंबर-सिंडिकेट मार्ग पर जलजमाव से आवागमन ठप. अधूरे नाले और गड्ढों के कारण राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, प्रशासन से सुधार की मांग.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर नगर क्षेत्र में बुधवार शाम हुई हल्की सी बारिश के बाद बक्सर गोलंबर से सिंडिकेट मार्ग पर जगह-जगह भीषण जलजमाव हो गया. सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाने के कारण इस अति-व्यस्त मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह चरमरा गया. सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को उठानी पड़ी.

अधूरे नाला निर्माण से ठप हुई पानी की निकासी

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने बताया कि बक्सर गोलंबर से ज्योति प्रकाश चौक तक सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. हालांकि, मानसून शुरू होने के बावजूद नाले का निर्माण अधूरा छोड़कर काम बंद पड़ा है. नाला अधूरा होने के कारण बारिश का पानी और नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है. जलभराव की वजह से सड़क कई जगहों पर धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों में ई-रिक्शा और ऑटो फंस रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही है.

व्यापारियों व राहगीरों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

दुकानदारों का कहना है कि हल्की बारिश में भी मुख्य सड़क का यह हाल हो जाता है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से मांग की है कि अधूरे पड़े नालों का निर्माण कार्य अविलंब पूरा किया जाए. सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को तुरंत भरा जाए. जल निकासी की त्वरित एवं स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि नगरवासियों को इस दैनिक फजीहत से राहत मिल सके.

Also Read: अत्याधुनिक खेती से समृद्ध होंगे जिले के किसान: डीएम, बैठक से अनुपस्थित अफसरों से जवाब-तलब


विज्ञापन
आशुतोष सिंह

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन