12 दिन से बेटी का इंतजार, मिठाई लेने घर से निकली किशोरी का अब तक नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से 12 दिन पहले लापता हुई किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर में घर से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकली बेटी 12 दिन बाद भी वापस नहीं लौटी. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जुलाई को मिठाई खरीदने निकली किशोरी के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं. गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बावजूद अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

विज्ञापन

मिठाई लेने निकली, फिर नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार, किशोरी 25 जुलाई को घर से यह कहकर निकली थी कि वह गांव की दुकान से मिठाई खरीदने जा रही है. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई. पहले परिजनों ने आसपास के इलाकों और गांवों में उसकी तलाश की. इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी ली गयी, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला.

12 दिन बाद भी तलाश जारी

लगातार खोजबीन के बाद भी जब किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके पिता ने कृष्णाब्रह्म थाने में इसकी सूचना दी. पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

संभावित ठिकानों पर छापेमारी

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि किशोरी के लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसकी बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read: बक्सर: सोवा सरकार पंचायत के सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 100 आवेदन मिले; स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन