बक्सर: सोवा सरकार पंचायत के सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 100 आवेदन मिले; स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा
फ़ोटो कैप्शन:- सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
बक्सर के सोवा सरकार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 100 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने त्वरित समाधान का दिया आश्वासन।
Buxar News : बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म प्रखंड के सोवा सरकार पंचायत भवन परिसर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. शिविर में पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 100 आवेदन जमा किए. अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराई, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया.
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सबसे अधिक 60 आवेदन
शिविर में प्राप्त 100 आवेदनों में सबसे अधिक 60 आवेदन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रहे. इसके अलावा भूमि एवं राजस्व से जुड़े पांच आवेदन प्राप्त हुए. वहीं पंचायती राज, ग्रामीण विकास तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन सौंपे.
विभिन्न विभागों के स्टॉल पर सुनी गईं शिकायतें
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं, इलाज, भूमि विवाद, राजस्व, विकास योजनाओं समेत अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. संबंधित अधिकारियों ने आवेदनों की जांच कर कई मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू कर दी.
समयबद्ध कार्रवाई का अधिकारियों ने दिया भरोसा
अधिकारियों ने कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें प्रखंड और जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाना है.
एडीएम समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में अपर समाहर्ता (एडीएम) शशिकांत पासवान, अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्विवेदी, बीपीआरओ रोहिणी कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए