निर्माण कार्य में खराबी पाये जाने पर दिया जेइ को एमबी की राशि में कटौती का निर्देश

Updated at : 18 May 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माण कार्य में खराबी पाये जाने पर दिया जेइ को एमबी की राशि में कटौती का निर्देश

इओ आशुतोष कुमार ने नगर में पिछले तीन माह में काफी संख्या में लगभग हर वार्डों में कार्य कराया गया है. हर वार्ड में कराये गये कार्यों में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसकी निगरानी भी विभागीय स्तर पर नहीं की जा रही है.

विज्ञापन

बक्सर. नगर परिषद द्वारा कराये जा रहे कार्यों में काफी अनियमितता बरती गयी है. जिसको प्रभात खबर प्रमुखता से खबरों को छापा है. जिसको संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों के संबंधित खबरों के आधार पर जांच किया. जहां स्वयं पहुंच सड़कों का भौतिक सत्यापन किया तथा उसकी तस्वीर उन्होंने ही खुद साझा किया है. इसके साथ ही जेई को निर्माण कार्य में अनियमितता पाये जाने पर एमबी की राशि मे कटौती का निर्देश दिया गया है. इओ आशुतोष कुमार ने नगर में पिछले तीन माह में काफी संख्या में लगभग हर वार्डों में कार्य कराया गया है. हर वार्ड में कराये गये कार्यों में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसकी निगरानी भी विभागीय स्तर पर नहीं की जा रही है. जिसके कारण संवेदक अपनी इच्छानुसार सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जा रहा है. जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर के वार्ड नंबर सात, पांच, तैतीस के साथ ही अन्य वार्डों की सड़कों का भौतिक सत्यापन किया. जिसमें काफी हद तक अनियमितता पायी गयी है.

इन वार्डों की तस्वीर किया है साझा : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने छपी खबरों के आधार पर कुछ वार्डों में भौतिक रूप से जेई के साथ निरीक्षण किया. जिसमें कई कमियां पाया है. जिसे दुरूस्त कराने के साथ ही खराब पाये जाने पर एमबी की राशि में काटौती करने का निर्देश जेई को दिया है. उन्होंने वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर सात एवं वार्ड नंबर 33 का निरीक्षण किया और कमियों की तस्वीर साक्षा किया है.

कहते है अधिकारी

नगर के कई वार्ओं का निरीक्षण किया गया. इस दौरान कुछ कमियां पायी गयी हैं. जिसे शीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश जेई को दिया गया है. इसके साथ ही गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश जेइ को दिया गया है. गुणवत्ता प्रभावित होने वाले योजना की एमबी की राशि में कटौती करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही अन्य कार्यों में मिल रही शिकायतों की भी जांच की जायेगी. जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

आशुतोष गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन