Buxar News : बक्सर सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिये कई निर्देश
Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 02 Apr 2025 10:23 PM
जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में जिलाधिकारी ने मरीजों एवं परिजनों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया.
बक्सर. जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में जिलाधिकारी ने मरीजों एवं परिजनों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया. निरीक्षण के क्रम में ओपीडी वार्ड में भीड़ को देखते हुए उपाधीक्षक को आइ हेल्प यू काउंटर पर आमजनों को पंजीकरण के बारे में जानकारी सुलभ कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास ही सामान्य रजिस्ट्रेशन एवं स्कैन एंड शेयर का अलग-अलग लाइन के माध्यम से पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे. निरीक्षण के क्रम में मरीजों द्वारा बताया गया कि डॉ दीनानाथ सिंह (बच्चों के डॉक्टर) नियमित रूप से अपने कार्यस्थल पर नहीं पाए जाते हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि डॉ दीनानाथ सिंह की बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. चिकित्सकों का रोस्टर प्रदर्शित नहीं पाया गया. इस संबंध में सिविल सर्जन से कारण पृच्छा करते हुए निर्देशित किया गया कि चिकित्सकों के रोस्टर को सुगोचर स्थलों पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही ओपीडी वार्ड में पर्याप्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के लिए निर्देशित किया गया. वर्तमान में अल्ट्रासाउंड सेवाओं की सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है. इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभाग से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कार्रवाई करें. इसके साथ-साथ इमरजेंसी सेवा, प्रसव की सुविधा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण, दवा का बेहतर रखरखाव और उपलब्धता, ओटी, शौचायल, पेयजल की सुविधा, साफ-सफाई आदि का नियमित रूप से अनुश्रवण करने का सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










