ePaper

प्रेक्षक ने किया आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण

Updated at : 17 Oct 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेक्षक ने किया आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण

बिहार विधानसभा 2025 चुनाव को लेकर लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा जारी है.

विज्ञापन

डुमरांव. बिहार विधानसभा 2025 चुनाव को लेकर लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा जारी है. वहीं शुक्रवार को निर्वाचन प्रेक्षक सह भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एनए गुंडे ने प्रखंड के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति और पहुंच मार्ग तथा आवश्यक सुविधाओं एवं मतदाता सुविधा केंद्रों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान उनके साथ डुमरांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय भी उपस्थित थे, उन्होंने प्रेक्षक को प्रत्येक बूथों से संबंधित विधिवत जानकारी दी, वहीं प्रेक्षक ने संबंधित बीएलओ से एक-एक कर बातचीत और उनसे मतदाता सूची, नए मतदाताओं के नाम जुड़ने की स्थिति तथा बूथ क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियों की भी जानकारी ली इस दौरान प्रेक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें, इस क्रम में प्रेक्षक ने सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की, प्रेक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श बूथों, पिंक बूथों तथा सामान्य बूथों पर पर्याप्त पानी, शौचालय, रैंप, शेड और लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों और वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का प्राथमिक लक्ष्य निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना है. इसके बाद प्रेक्षक के द्वारा डिस्पैच के रूप में चिन्हित राज हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया गया तथा डिस्पैच के कार्ययोजना की जानकारी ली गई. सभी बूथों पर सौंदर्यीकरण का शीघ्र पूरा कार्य कराया जा रहा है कार्य : बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि प्रेक्षक के दिशा-निर्देशों का पालन प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा, इसको लेकर सभी बूथों पर आवश्यक सुधार और सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्यक्रम भी शुरू किए हैं, निरीक्षण के दौरान स्थानीय पदाधिकारी, पर्यवेक्षक दल और सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे, पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रेक्षक ने अधिकारियों से सहयोग और तत्परता की सराहना की तथा सभी को चुनाव कार्य में ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ योगदान देने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन