हार्वेस्टर चालकों का कराएं जांच, नहीं तो होगी प्राथमिकी : बीडीओ
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 3:28 AM
राजपुर : प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न राज्यों से आये हार्वेस्टर चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य है नहीं तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए हार्वेस्टर को जब्त किया जायेगा. बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही […]
राजपुर : प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न राज्यों से आये हार्वेस्टर चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य है नहीं तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए हार्वेस्टर को जब्त किया जायेगा. बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. सरकार के निर्देश के आलोक में उन सभी को 14 दिनों के लिए क्वारेंटिन सेंटर पर रखा जा रहा है.
स्थानीय चालकों की मदद से कटनी का काम शुरू करना है. इस निर्देश के आलोक में बाहर से आने वाले सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य है. इसके लिए संबंधित हार्वेस्टर मालिकों को फोन कर सूचित कर दिया गया है कि मंगलवार की सुबह बक्सर के अहिरौली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बनाये गये सेंटर पर जाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराना सुनिश्चित करें. इस आदेश के बाद भी अगर कोई उनके स्वास्थ्य की जांच नहीं कराता है तो प्राथमिकी दर्ज कर हार्वेस्टर को जब्त किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










