डुमरांव विधानसभा में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी तेज, सामान्य प्रेक्षक एनके गुंडे ने की विस्तृत समीक्षा

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियां पूरे जोर पर है.
डुमरांव़ विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियां पूरे जोर पर है. इसी क्रम में गुरुवार को सामान्य प्रेक्षक एनके गुंडे ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, डुमरांव में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न नोडल अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान एनके गुंडे ने निर्वाचन कार्यों की चरणबद्ध समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव है. अतः इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है. मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की समीक्षा प्रेक्षक ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप, छायादार स्थल, विद्युत सुविधा और बैठने की व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि दिव्यांग मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिला मतदाताओं के लिए सुगम पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी मतदाता असुविधा का सामना न करे. आचार संहिता के सख्त पालन का निर्देश बैठक में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया गया. एनके गुंडे ने कहा कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाये. उन्होंने सभी प्रेक्षण दलों को चौकसी बनाए रखने और राजनीतिक गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया. सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेक्षक ने संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने का निर्देश दिया. उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की योजना की भी समीक्षा की. मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना एन गुंडे ने स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि युवा, महिलाएं तथा प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है यह संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए. चुनावी प्रक्रिया की सूक्ष्म समीक्षा बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम, इवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम, संचार व्यवस्था तथा परिवहन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. श्रीमती एन के गुंडे ने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पूरे किए जाएं. निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की आत्मा है सामान्य प्रेक्षक समीक्षा बैठक के अंत में प्रेक्षक एनके गुंडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सजगता, समन्वय और पारदर्शिता का पालन किया जाए. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




