ePaper

अनियंत्रित ऑटो सड़क पर पलटा, युवक की मौत, चार महिलाओं समेत पांच घायल

Updated at : 29 Oct 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ऑटो सड़क पर पलटा, युवक की मौत, चार महिलाओं समेत पांच घायल

बक्सर-चौसा मार्ग पर बारा मोड़-यादव मोड़ के बीच एक तेज गति ऑटो के पहिए के नीचे अचानक कुत्तों के आ जाने से ऑटो अनियंत्रित हो सड़क पर पलट जाने से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चौसा. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर-चौसा मार्ग पर बारा मोड़-यादव मोड़ के बीच एक तेज गति ऑटो के पहिए के नीचे अचानक कुत्तों के आ जाने से ऑटो अनियंत्रित हो सड़क पर पलट जाने से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गयी. वही, चालक समेत चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गये. ऑटो में बच्चों समेत 10 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि रोहतास जिला अंतर्गत बिक्रमगंज नोखा निवासी ललन कुमार का परिवार किसी बच्चे का बाल मुड़वाने की मन्नत को लेकर ऑटो से बक्सर जा रहा था. इसी बीच उक्त घटनास्थल के पास अचानक से सड़क पर कुतों के आने से ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया. जिसमें सवार 32 वर्षीय रविशंकर, 35 वर्षीय गुड़िया देवी, 55 वर्षीय दुफा देवी, 12 वर्षीय निधि कुमारी, 40 वर्षीय कस्तूरना देवी व चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने पलटे ऑटो को सीधा कर सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन रविशंकर, दुफा देवी व निधि कुमारी की हालत गम्भीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में रविशंकर की मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाने को दी गयी. पुलिस अस्पताल पहुंच कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया. इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चित्कार मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन