पुस्तैनी जमीन की फर्जी बिक्री का खुलासा, खरीदार समेत तीन गिरफ्तार

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 29 May 2026 8:20 PM

विज्ञापन

डुमरांव थाना बक्सर

Buxar News: बक्सर के डुमरांव में पुस्तैनी जमीन की कथित फर्जी बिक्री मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरीदार, विक्रेता और दस्तावेज तैयार करने वाले कातिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Buxar News:(डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट):
पुस्तैनी जमीन की कथित फर्जी बिक्री और साजिश रचकर दस्तावेज तैयार कराने के मामले में डुमरांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में जमीन खरीदने वाली महिला, जमीन बेचने वाला व्यक्ति तथा दस्तावेज तैयार करने वाला कातिब शामिल है. पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया.

पुस्तैनी जमीन को साजिश के तहत गैरकानूनी तरीके से बेच दिया

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर बड़का राजपुर निवासी बालगोपाल पांडेय ने डुमरांव थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मौजा राजपुर कला, थाना संख्या-39 अंतर्गत उनकी पुस्तैनी जमीन को साजिश के तहत गैरकानूनी तरीके से बेच दिया गया. आवेदन में उन्होंने बताया कि खाता संख्या-600 और दखल संख्या-2366 की जमीन उनके दादा स्वर्गीय हरेकृष्ण पांडेय के नाम दर्ज थी और परिवार में वे ही एकमात्र उत्तराधिकारी हैं.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजकुमार पांडेय ने कथित रूप से तेतरी देवी के नाम 8 मार्च 2025 को दस्तावेज संख्या-1780 के माध्यम से जमीन की बिक्री कर दी. इस प्रक्रिया में कातिब अंजनी कुमार लाल उर्फ अंजनी कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य लोगों की मिलीभगत होने की भी बात कही गई.

FIR दर्ज कर जांच शुरू की

मामले को गंभीरता से लेते हुए डुमरांव थाना में कांड संख्या-75/2025, दिनांक 20 मार्च 2025 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

एसएचओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन खरीदने वाली तेतरी देवी, जमीन बेचने वाले राजकुमार पांडेय तथा कातिब अंजनी कुमार लाल उर्फ अंजनी कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

Also Read: भाजपा में संतोष रंजन राय को बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन