सीमित सफाई कर्मियों के माध्यम से नगर में शुरू हुई सफाई, आधे शहर की भी नहीं हो पायी सफाई

Updated:
विज्ञापन
सीमित सफाई कर्मियों के माध्यम से नगर में शुरू हुई सफाई, आधे शहर की भी नहीं हो पायी सफाई

नगर में दीपावली के बाद सफाई व्यवस्था काफी प्रभावित हो गया है. हड़ताल के बाद सभी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले ये थे.

विज्ञापन

बक्सर. नगर में दीपावली के बाद सफाई व्यवस्था काफी प्रभावित हो गया है. हड़ताल के बाद सभी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले ये थे. जिसके बाद नगर की सफाई व्यवस्था काफी प्रभावित हो गयी है. बुधवार को कुछ सीमित सफाई कर्मियों के माध्यम से नगर के मेन रोड की सफाई करायी गयी. नगर के मेन रोड की सफाई के नाम पर केवल कोरम पुरा किया गया है. सफाई के नाम पर पूर्व से जमा जहां-तहां कचरे का केवल उठाव किया गया है. जिससे निकलने वाली बदबू से लोगों को राहत मिल सके. वहीं नगर परिषद अन्य सफाई कर्मियों को भी वापस लाने के प्रयास में जुटा हुआ है. जिससे नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा सके. ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल कर दिया था. उनकी मांगों में सामान मजदूरी के साथ ही नियमित भुगतान की मांग शामिल है. जिससे वार्ता होने के बाद हड़ताल वापस ले लिया गया है. इसके बावजूद नगर में बुधवार को काफी लेट से सफाई का कार्य शुरू हुआ. जिसमें केवल नगर के मेन रोड में निस्तारित कचरे का उठाव दो बजे किया जा रहा था. बुधवार को नगर के कुछ ही भाग की सफाई किया जा सका है. शेष की सफाई आज की जायेगी. कार्य एजेंसी की सफाई के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण सफाई व्यवस्था में काफी परेशानी हो रही है. जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है. नगर में बुधवार को भी कचरा जमा पाया गया. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर मनीष कुमार ने बताया कि सफाई एजेंसी पर पूर्व में सफाई की कमियों को देखते हुए कार्रवाई किया गया है. इस तरह से यदि सफाई कार्य प्रभावित होता है तो कार्रवाई की जायेगी. मजदूराें के हड़ताल के कारण थोड़ी परेशानी सफाई को लेकर हुई है. बुधवार से सफाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन