Buxar News : आइटी सहायकों की बैठक में ऑफलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर
Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 29 Apr 2025 10:26 PM
डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आइटी. सहायकों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर कार्यालय कक्ष में की गई.
बक्सर. डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आइटी. सहायकों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर कार्यालय कक्ष में की गई. लोक सेवाओं के अंदर लंबित आवेदनों का अंचलवार समीक्षा करते हुए उसके तुरंत निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक प्रखंड आरटीपीएस काउंटर/पंचायत सरकार भवन /पंचायत भवन में आरटीपीएस केंद्र की नियमित समीक्षा करते हुए पंचायत कार्यपालक सहायक के माध्यम से काउंटर पर अधिक ऑफलाइन आवेदनों के संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिया. बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम में लगातार आठवीं बार जिले को राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम द्वारा पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पंकज कुमार सिंह, आइटी मैनेजर बक्सर अमिषा आजाद,डीएससी इंफ्र रवि कांत, सूचना आइटी रोहित कुमार, आइटी सहायक अनुमंडल बक्सर दिलीप कुमार, आइटी सहायक अनुमंडल डुमरांव शशि कांत पाठक, आइटी सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय अवधेश कुमार, निर्मल कुमार, चंद्रविजय कुमार, राजीव प्रिंस, समीर त्रिपाठी, सुधेंदु प्रसाद, शस्वामी चरण अकेला, कमलेश कुमार को सम्मानित किया. बैठक में नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










