4161 बिजली उपभोक्ताओं पर नीलाम वाद की तैयारी में विद्युत विभाग

विद्युत विभाग ने जिले के ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अब नीलाम वाद दायर करने के तैयारी में है.
बक्सर. विद्युत विभाग ने जिले के ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अब नीलाम वाद दायर करने के तैयारी में है. जिन उपभोक्ताओं का तीस हजार से अधिक बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन आज तक 4161 उपभोक्ताओं ऐसे है जो बकाया बिल जमा नहीं किये हैं. वैसे उपभोक्ताओं के खिलाफ में विद्युत विभाग अब नीलाम वाद दायर करने के तैयारी में जुट गया है. जो लंबे दिन से बकाया बिल नहीं चुकाया उपभोक्ताओं को अब विद्युत विभाग ने सूची बनाकर कनेक्शन काटे जाने के बाद भी वे लापरवाही बरतते रहे और न ही बकाया चुकाया और न ही विभाग से किसी प्रकार का संपर्क किया. इससे विभाग को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. अब इन उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए विभाग नीलाम वाद यानी कि राजस्व वसूली अधिनियम के अंतर्गत उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त करने और नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है.
नीलामी की प्रक्रिया क्या होती है : जब कोई उपभोक्ता लगातार विद्युत बिल नहीं चुकाता है और बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करता, तो विद्युत विभाग भारतीय विद्युत अधिनियम और संबंधित राजस्व वसूली नियमों के अंतर्गत उसके खिलाफ नीलामी का वाद दायर कर सकता है. विभाग को माने तो उपभोक्ता की संपत्ति चाहे वह मकान हो, दुकान हो, वाहन हो या बैंक खाता सरकार के आदेश से जब्त की जा सकती है और उसे नीलाम कर विभाग अपना बकाया वसूल सकता है.
विभाग ने दी सख्त चेतावनी : विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह कार्रवाई अब टाली नहीं जायेगी. विभाग द्वारा कई बार नोटिस भेजे गये, फोन कॉल किये गये, और घर जाकर चेतावनी दी गई, लेकिन बावजूद इसके इन उपभोक्ताओं ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अब विभाग को मजबूरी में कानूनी रास्ता अपनाना पड़ रहा है. शहरी एसडीओ राम लखन राम हमने इन उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान करने के कई अवसर दिये. कनेक्शन काटने के बाद भी उन्हें अंतिम चेतावनी दी गयी थी, लेकिन जब वे अब भी नहीं जागे तो हमें राजस्व वसूली की प्रक्रिया अपनानी पड़ी. बडे बकायेदारों की सूची विभाग ने किया तैयार : विभाग ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है, जिन पर बकाया है और जिनके कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं. अब नीलामी वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सूची में प्रत्येक उपभोक्ता का नाम, पता, उपभोक्ता संख्या, बकाया राशि और कनेक्शन काटने की तिथि सहित विवरण सूची में दर्ज किया गया है ताकि नीलामी की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कानूनी बाधा न आये. क्या कहते हैं अधिकारीतीन माह से अधिक विद्युत विच्छेद बडे़ बकायादार पर अब नीलाम वाद दायर किया जायेगा, ताकि कुर्की-जब्ती की कार्रवाई किया जाये. इस कार्रवाई से जहां विभाग को आर्थिक मजबूती मिलेगी, वहीं ईमानदार उपभोक्ताओं को भी संतोष होगा कि विभाग ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से किया.
सूर्य प्रकाश सिंह, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग
किस विद्युत सब डिवीजन में कितने उपभोक्ताओं पर होगा नीलाम वाद दायर सब डिवीजन घरेलू औ व्यावसायिक गुप्ता बक्सर अरवन 762 28 271 बक्सर रूलर 250 29 47 डुमरांव 436 33 97 इटाडी 545 100 93 कोरानसराय 1169 89 212डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




