बक्सर: पहली सोमवारी पर डुमरांव के शिवालयों में उमड़ी आस्था, बाबा भुअरनाथ और कंचनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

श्रावण मास की पहली सोमवारी पर बक्सर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर 'हर-हर महादेव' के जयघोष लगाए. सोंवा के स्वयंभू बाबा भुअरनाथ मंदिर और कंचनेश्वर धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई.

विज्ञापन

Buxar News: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड भर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से ही नेनुआ, मठिला, सोंवा, कोरानसराय, चिलहरी, नंदन, कुशलपुर सहित विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंजते रहे. हजारों श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, फूल, चंदन और रोली अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

सोंवा के स्वयंभू बाबा भुअरनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

सोंवा पंचायत के सोंवा गांव स्थित बाबा भुअरनाथ मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है, जो धरती से स्वयं प्रकट हुआ था. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

कंचनेश्वर धाम में महिलाओं की रही अधिक भागीदारी

कचैनिया गांव स्थित विनोबा वन के प्राचीन कंचनेश्वर धाम में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. यहां महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. श्रद्धालु सौरभ पांडेय ने बताया कि श्रावण मास की प्रत्येक सोमवारी को यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, 30 जुलाई को हुई थी वोटिंग, तब से अब तक जानिए क्या-क्या हुआ


विज्ञापन
Vinit Mishra

लेखक के बारे में

By Vinit Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन