16 साल बाद बक्सर में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता, DM बोलीं- खेल से बनता है अनुशासित और स्वस्थ समाज

Updated:
विज्ञापन

फोटो -- उद्घाटन करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का माध्यम है, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

विज्ञापन

Buxar News : जिला प्रशासन एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कला भवन में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. लगभग 16 वर्षों के बाद जिले में इस प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, जिला खेल पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स, जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अविनाश कुमार तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

'खेल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का आधार'

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम साहिला ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है.

16 साल बाद मिला खिलाड़ियों को बड़ा मंच

प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने कहा कि डीएम साहिला के मार्गदर्शन और जिला खेल पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स के प्रयासों से लंबे अंतराल के बाद जिले में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो सका है. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे.

कई अधिकारी और खेल प्रेमी रहे मौजूद

प्रतियोगिता में रेफरी अविनाश सिंह उर्फ बम-बम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, चंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुबोध कुमार राय, जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन