अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कहां से आया? अभिजीत दीपके ने खुद दिया इसका जवाब

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके, गोल घेरे में RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी की फोटो- एएनआई

अमेरिका में पढ़ाई के लिए अभिजीत दीपके को मिली स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन पर सवाल उठने लगे हैं. एक्टिविस्ट की ओर से परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग के बाद दीपके ने सफाई दी है. पढ़ें उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

RTI एक्टिविस्ट द्वारा अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग के एक दिन बाद, कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका में उनकी पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पूरा हुआ था.

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त से बातचीत में दीपके ने उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि विदेश में उनकी हायर एजुकेशन का खर्च परिवार की किसी अज्ञात संपत्ति या पैसे से उठाया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पढ़ाई के लिए अलग सोर्स से व्यवस्था की गई थी.

अभिजीत डिपके ने कहा, "मेरी पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी की ओर से मिली स्कॉलरशिप से पूरा हुआ था. इसके अलावा मैंने कुछ एजुकेशन लोन भी लिया था, जिसे अब मुझे चुकाना है."

अमित तिवारी ने क्या की मांग

1 अगस्त को सूरत के रहने वाले अमित तिवारी ने कई सरकारी विभागों में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार समेत अन्य अधिकारियों से कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की. भगवानराव दीपके महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) से जूनियर इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं.


ये भी पढ़ें: अभिजीत दिपके की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कहां से आया? RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, जांच की मांग

तिवारी ने सवाल उठाया कि अगर एक सरकारी कर्मचारी की मासिक आय करीब 60 से 65 हजार रुपये थी, तो वह अपने बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका कैसे भेज सकता है. उन्होंने इसी आधार पर परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है.

CJP कहां से लाएगा फंड?

इंटरव्यू के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी आगे क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटाएगी. इसके लिए आम लोगों से सहयोग लिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाएगी.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola