बक्सर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, UP से लाई जा रही देसी शराब जब्त, गंगा पुल चेकपोस्ट पर तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब व आरोपी के साथ उत्पाद पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने उत्तर प्रदेश से आ रही पिकअप वैन से 1008 लीटर देशी शराब बरामद की है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Buxar News : बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से आ रही एक पिकअप वैन से 120 पेटी देसी शराब बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

वाहन जांच में पकड़ी गई बड़ी खेप

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार के नेतृत्व में टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई. जांच में वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद होने पर उसे तुरंत जब्त कर लिया गया.

दलसागर का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार चालक की पहचान मिथुन कुमार (28 वर्ष), पिता जगदयाल महतो, निवासी दलसागर गांव, वार्ड संख्या-09, औद्योगिक थाना क्षेत्र, बक्सर के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से लाकर दलसागर में तस्करी के उद्देश्य से पहुंचाई जा रही थी.

1,008 लीटर शराब की कीमत करीब तीन लाख

उत्पाद विभाग के अनुसार पिकअप वैन से 120 पेटी देसी शराब, कुल 1,008 लीटर बरामद हुई है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है. शराब के कार्टनों पर "केवल उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए" अंकित था.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

उत्पाद पुलिस ने शराब की खेप और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन