बक्सर में उद्यमी संवाद, डीएम ने मूल्य संवर्धन आधारित उद्योगों पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
gaya news

उद्यमी संवाद में डीएम

बक्सर में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में डीएम ने परंपरागत उत्पादों की बजाय मूल्य संवर्धन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. बैठक में उद्योग विभाग की योजनाओं और गंगा स्वच्छता पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

Buxar News (प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट):
समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में उद्यमी संवाद सह-वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया. बैठक में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और बैंक प्रतिनिधियों को समय पर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया.

टमाटर केचअप, प्यूरी समेत कई इकाइयों की संभावना

उन्होंने कहा कि परंपरागत उत्पाद आधारित इकाइयों के बजाय ऐसी इकाइयों की स्थापना की जाए जो उत्पादों में मूल्य संवर्धन करें. डीएम ने बताया कि जिले में डेयरी प्रोसेसिंग इकाइयों के तहत मोजरेला और रिकोटा चीज उत्पादन के साथ टमाटर केचअप, प्यूरी, आलू चिप्स, अदरक एवं प्याज पेस्ट निर्माण की इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं.

कार्यक्रम में सेन्टर ऑफ रेजिलिएन्स के प्रबंधक कुमार प्रशांत ने स्वच्छ गंगा बक्सर अभियान एवं शहर के चौराहों और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर प्रस्तुतीकरण दिया. घाटों की सफाई और गंगा को स्वच्छ रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई.

पर्यटन की अपार संभावनाएं

डीएम ने कहा कि बक्सर के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के कारण यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत गंगा स्वच्छता एवं घाटों के विकास में सहयोग का आग्रह किया, जिस पर उद्योग प्रतिनिधियों ने सहयोग का आश्वासन दिया.

Also Read: पुस्तैनी जमीन की फर्जी बिक्री का खुलासा, खरीदार समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन