विभिन्न पांच पर्वों को लेकर आता है दीपावली

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न पांच पर्वों को लेकर आता है दीपावली

दीपों का त्योहार दीपावली केवल एक दिन का पर्व लेकर नहीं आता है, बल्कि अपने साथ पांच पर्वों को लेकर आता है.

विज्ञापन

केसठ. दीपों का त्योहार दीपावली केवल एक दिन का पर्व लेकर नहीं आता है, बल्कि अपने साथ पांच पर्वों को लेकर आता है. जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और यम द्वितीया आदि प्रमुख हैं. दीपावली सोमवार को हैं. दीपावली की रात माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ गणेश जी की भी पूजा अर्चना होती है. दिवाली के इस पावन पर्व पर लोग घर का कोना-कोना साफ कर माता लक्ष्मी के आगमन की कामना करते हैं. दिवाली की रात में विधिवत पूजा अर्चना कर माता लक्ष्मी से साल भर तक सुख-समृद्धि, शांति और धन प्राप्ति की कामना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर महालक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करने पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. माता लक्ष्मी की पूजा के लिए पूजन सामग्रियों का होना बहुत महत्व रखता है.

पूजा के लिए तैयार करें पूजन सामग्री

माता लक्ष्मी की पूजा में केसर, रोली, चावल, पान का पत्ता, सुपारी, फल, फूल, दूध, बतासे, सिंदूर, सूखे मेवे, मिठाई, दही गंगाजल धूप, अगरबत्ती, दीपक, रुई, कलावा, नारियल और कलश के लिए एक तांबे का पात्र होना चाहिए.

मां लक्ष्मी की पूजा करने की विधि

माता लक्ष्मी की पूजा के लिए पीतल की थाल में या भूमि को शुद्ध करके नवग्रह बनाएं या नवग्रह का यंत्र के स्थापना करें. इसके अलावे एक तांबे का कलश बनाएं. इस कलश में गंगाजल, दूध, दही, शहद, सुपारी, सिक्के और लौंग आदि डालकर उसे लाल कपड़े से ढंक दें. साथ ही एक पानी वाला नारियल को कलावा से बांधकर कलश के ऊपर रख दें.

ऐसे करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न

नवग्रह यंत्र के पास रुपया, सोना या चांदी का सिक्का, लक्ष्मी जी की मूर्ति या मिट्टी के बने हुए लक्ष्मी-गणेश जी, सरस्वती जी या ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि देवी देवताओं की प्रतिमाओं को सजाएं. यदि कोई धातु की मूर्ति हो तो उस मूर्ति को भी दूध, दही और गंगाजल से स्नान कराकर अक्षत, चंदन का शृंगार करके फल-फूल आदि से सजाएं. इन प्रतिमाओं के दाहिनी ओर एक पांच मुख का दीपक अवश्य जलना चाहिए. इस दीपक में केवल तिल का तेल या घी का ही प्रयोग करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन