केला उत्पादन का हब बनेगा जिला, उद्यान विभाग से मिल रहा अनुदान

जिला उद्यान विभाग ने केले की खेती के प्रति किसानों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है
केले की खेती को लेकर विभाग ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक एक किसान को न्यूनतम 2.5 एकड़ से अधिकतम 10 एकड़ तक के लिए लाभ दिया जाएगा. एक एकड़ की खेती पर 1.25 लाख की लागत आती है.इस पर विभाग द्वारा 50 फीसदी का अनुदान दिया जाना है. अनुदान की राशि किसानों को दो किस्तों में दी जाएगी.प्रथम किस्त के रूप में अनुदान की 75 फीसदी और द्वितीय किस्त के रूप में 25 फीसदी दिया जाएगा.विभाग द्वारा ह किसानों को केला का पौधा उपलब्ध कराया जाएगा.यह केला जी-9 टिश्यू कल्चर का होगा.
ऑनलाइन करना पड़ेगा आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे.आवेदन के समय किसानों को किसान पंजीयन रसीद के अलावा जमीन का अद्दतन रसीद भी शामिल करना होगा क्या कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारी केले खेती को लेकर विभाग को 200 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है.इस पर किसानों को 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा.योजना का लाभ लेने के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है .जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










