बक्सर के होटल भी बने क्वारंटीन सेंटर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 1:19 AM
जिला पदाधिकारी अमर समीर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बक्सर जिला के प्रमुख होटलों को क्वारंटीन सेंटर के रूप में रखे जाने का निर्देश दिया है.
बक्सर : जिला पदाधिकारी अमर समीर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बक्सर जिला के प्रमुख होटलों को क्वारंटीन सेंटर के रूप में रखे जाने का निर्देश दिया है. इसके लिए होटलों को चिह्नित किया गया है, जिनमें विश्वामित्र होटल, गोलंबर बक्सर, चौरसिया लॉज बक्सर, अम्बेसडर होटल बक्सर, अप्सरा होटल स्टेशन रोड बक्सर, बक्सर होटल बक्सर, गीतांजलि होटल बक्सर, रॉयल प्लाजा होटल बक्सर, लक्ष्मी लॉज बक्सर शामिल है.इन सभी होटलों व लॉजों में को-ऑर्डिनेटर की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
पहली प्राथमिकता में शामिल है विदेशों से आये लोगों की जांच
बक्सर : जिले में कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सड़कों पर पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए तैनात है. हर कोई लॉकडाउन का पालन भी कर रहा है. सदर अस्पताल में कोरोना वायरस से संदिग्धों की जांच को लेकर भी अस्पताल प्रशासन पूरी तरह चौकस है. इस बीच जिले को 30 नये मेडिकल किट कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए प्राप्त हुए हैं. जिला प्रशासन विदेश से आये हुए लोगों की जांच को पहली प्राथमिकता में शामिल किया है. अब तक बक्सर जिला में क्वारंटाइन में रखे गये व्यक्तिओं की कुल संख्या 2016 है। 31 मार्च 2020 को कुल 564 व्यक्तियों ने जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










