Buxar News: मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजनाओं पर हुआ संवाद

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम के 11वें दिन बक्सर जिले के 8 प्रखंडों के 16 ग्राम संगठनों में सफल आयोजन किया गया

विज्ञापन

बक्सर. सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम के 11वें दिन बक्सर जिले के 8 प्रखंडों के 16 ग्राम संगठनों में सफल आयोजन किया गया. जिसमें 2 हजार 688 जीविका दीदियां, 608 गैर जीविका महिलाएं और 141 पुरुष शामिल हुये. महिला हित की योजनाओं को लेकर सभी कार्यक्रमों को दो पालियों में आयोजित किया गया. जागरूकता संवाद रथ के माध्यम से महिलाओं को महिला आरक्षण, बिहार महिला सशक्तिकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी गई. महिला संवाद सभी ग्रामीणों को लीफ़्लेट्स तथा मुख्यमंत्री का महिलाओं के संदेश पत्र को पढ़ के सुनाया गया. कार्यक्रम का संचालन बीपीएम चौसा, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर तथा महिला संवाद आयोजन दल द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन