मच्छरों से बचाव के लिए जून को मलेरिया रोधी माह मनाने का लिया गया है निर्णय : एसीएमओ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 9:53 PM

विज्ञापन

जिला समेत सूबे में मानसून के आगमन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है

विज्ञापन

मच्छरों से बचाव के लिए जून को मलेरिया रोधी माह मनाने का लिया गया है निर्णय : एसीएमओ

बक्सर. जिला समेत सूबे में मानसून के आगमन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है. अमूमन मानसून के साथ मच्छर जनित बीमारियों की संभावना प्रबल हो जाता है. ऐसा इसलिए कि शहरी के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में बारिश के पानी के कारण जगह जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसके कारण मच्छरों को पनपने के अनुकूल माहौल मिल जाता है. जिसके कारण लोगों को मच्छरों से बचने और लोगों को जागरूक करने जून को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के द्वारा सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है. ताकि, वो अपने स्तर से डेंगू रोधी माह के संचालन के साथ इसका अनुश्रवण भी करें.

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार मलेरिया रोधी माह के तहत इस बार जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा सके. साथ ही, लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों मसलन डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के लक्षणों की जानकारी के साथ इलाज व बचाव के संबंध में भी जागरूक किया जायेगा. जिससे लक्षणों के दिखने पर वो तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इन बीमारियों की जांच करा सकें.

सहयोगी संस्थानों के संयुक्त अभियान से चलाया जाएगा अभियान :

डॉ. कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मानसून का प्रवेश होने की संभावना देखते हुए जिले में मलेरिया रोधी माह के संचालन के लिए सहयोगी संस्थानों का भी सहयोग लिया जाएगा. ताकि, वृहद् स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा सके. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग, आईसीडीएस व जीविका के साथ पत्राचार किया जा चुका है. जिनके सहयोग से शहरी के साथ साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों के बीच मलेरिया व डेंगू से बचाव की चर्चा करते हुए उन्हें मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी. साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने आरोग्य दिवस के अवसर पर भी लाभुकों व उनके परिजनों को मच्छरों से बचाव की जानकारी दी जाएगी.

ग्राम व पंचायत स्तर पर गतिविधियों का होगा आयोजन :

वीबीडीसीओ पंकज कुमार ने बताया कि विभाग से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मलेरिया रोधी माह के तहत जिले में ग्राम व पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. विशेषकर स्कूलों में तर्क-वितर्क प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जाएगा. वहीं, जीविका के माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को भी मच्छरों से बचाव की जानकारी के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. ताकि, लोगों में मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता पैदा हो सके. साथ ही, लोगों का ज्ञानवर्द्धन करने के लिए बैनर पोस्टर भी लगाए जाएंगे. वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों पर आने मरीजों व उनके परिजनों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मलेरिया व डेंगू को लेकर चर्चा करने का निर्देश दिया गया है. जिससे आम लोगों को जागरूक बनाने का हर संभव प्रयास किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन