ePaper

मध्य विद्यालय में दो दिवसीय दीया मेकिंग व नारा लेखन के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी सम्मानित

Updated at : 19 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय में दो दिवसीय दीया मेकिंग व नारा लेखन के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी सम्मानित

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के इटाढी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय तुरई डिहरा में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के इटाढी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय तुरई डिहरा में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता 16 एवं 18 अक्तूबर को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया. नारा लेखन, चित्रांकन, मेहंदी, दीया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार एवं शनिवार को विद्यालय का माहौल काफी खुशनुमा दिखा बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. साथ ही एक से बढ़कर एक आकर्षक दीया, मनमोहन रंगोली बनाया. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने किया. नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस कुमार पाठक, द्वितीय स्थान शुभम कुमार, तृतीय स्थान आशीष कुमार, चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम कुमार, द्वितीय स्थान सलोनी कुमारी तृतीय स्थान में सिमरन कुमारी, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति कुमारी, द्वितीय स्थान निशा कुमारी एवं तृतीय स्थान सोनी कुमारी ने प्राप्त किया. दिया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता दो भाग ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी में विभाजित किया गया। ग्रुप ए में वर्ग 1 से 5 तथा ग्रुप बी में वर्ग 6 से 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया. दीया मेकिंग प्रतियोगिता के ग्रुप ए में मित्तल पाठक प्रथम स्थान, सलोनी कुमारी द्वितीय स्थान, सिमरन कुमारी तृतीय स्थान जबकि ग्रुप बी में प्रिंस कुमार पाठक प्रथम स्थान, शुभम कुमार द्वितीय स्थान, राहुल पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप ए में संध्या उनकी टीम प्रथम स्थान, सचिन उनकी टीम द्वितीय स्थान, सलोनी उनकी टीम तृतीय स्थान, ग्रुप बी में शुभम उनकी टीम प्रथम स्थान, खुशबू उनकी टीम द्वितीय स्थान, सोनम उनकी टीम तृतीय स्थान पर रही. निर्णायक मंडल में प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार, मोहित यादव, अनिल पाठक, विश्वजीत कुमार, विंध्याचल प्रसाद, राकेश कुमार, उपेंद्र बहादुर शामिल थे. दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ही बिहार विधानसभा आम निर्वाचन स्वीप के तहत जन जागरूकता रैली का भी आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम के दौरान मोहित यादव, राकेश कुमार, सुहानी राय, रवि शंकर का योगदान सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन