Buxar News: चौसा में गति शक्ति टर्मिनल की कमिशनींग का काम हुआ पूरा

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: चौसा में गति शक्ति टर्मिनल की कमिशनींग का काम हुआ पूरा

अब दोनों छोर पर आसन्न आईबीएच के संबंध हेतु सर्किट में परिवर्तन किया गया है

विज्ञापन

बक्सर .

दानापुर मंडल के पटना – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के मध्य स्थित चौसा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग (पॉइंट्स, रेल ट्रैक, ओभरहेड वायर, पैनल फिटिंग्स का कार्य सोमवार देर रात को पूरा कर लिया गया.

यह जानकारी दानापुर रेल के अधिकारी पृथ्वीराज ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने से परिचालन सिस्टम की क्षमता बढ़ गयी. चौसा यार्ड रीमॉडलिंग और गतिशक्ति टर्मिनल (766 मीटर सीएएल के साथ एक नवनिर्मित पूर्ण लंबाई साइडिंग) के साथ सीधे कनेक्शन होगा. इसके तहत सिग्नलिंग के कार्य के लिए रिले रूम में इनडोर सर्किट में बड़ा बदलाव किया गया है. जिसमें मार्गों की संख्या 17 से 27 तक बढ़ गयी है. डाऊन लूप लाइन का विस्तार, जिससे सीएएल 695 मीटर से 975 मीटर तक बढ़ गया है. डीडीयू छोर ( पंडित दीनदयाल उपाध्याय दिशा की ओर ) में आपातकालीन क्राॅस-ओवर को 280 मीटर तक स्थानांतरित किया गया, जिससे डाऊन (DN) मेन लाइन के सीएएल में 975 मीटर तक की वृद्धि हुई है. अब दोनों छोर पर आसन्न आईबीएच के संबंध हेतु सर्किट में परिवर्तन किया गया है. पुराने ऑपरेटिंग पैनल को हटाया गया तथा नए ऑपरेटिंग पैनल की स्थापना किया गया , जो नव विकसित गति शक्ति टर्मिनल तथा दोनों छोर के IBH को समायोजित करेगा. उन्होंने बताया कि इस रीमॉडलिंग कार्य के साथ चौसा (CSA) स्टेशन के डाऊन (DN) होम सिग्नल को RHS से LHS में स्थानांतरित कर दिया गया है. अप मेन लाइन तथा डाऊन लूप लाइन से गति शक्ति टर्मिनल में प्रवेश करने तथा गति शक्ति टर्मिनल से बाहर निकलने के लिए नए शंट सिग्नल प्रदान किए गए हैं. इस काम के पूरा होने से अप दिशा में सिग्नलिंग मूवमेंट के साथ नए गति शक्ति टर्मिनल (CAL 766 मीटर) से सीधा संपर्क हो गया.

यह आगामी थर्मल पावर प्लांट के लिए इस टर्मिनल पर प्रतिदिन 2-3 रेक को संभालने में सक्षम बनाता है. डाऊन मेन लाइन तथा डाऊन डाऊन लूप लाइन के CAL को पूर्ण लंबाई के रेक को समायोजित करने के लिए बढ़ाया गया है. इसके साथ ही साथ होम सिग्नल (डाऊन दिशा ) को पर्याप्त निरंतर दृश्यता के साथ RHS से LHS में स्थानांतरित किया गया है.इसके स्थानांतरित होने से लोको पायलट को सिग्नल के संकेत को देखने में सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन