ePaper

चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव पहुंच रहे प्रत्याशी

Updated at : 01 Nov 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव पहुंच रहे प्रत्याशी

ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान रफ्तार पकड ली है. हालांकि खराब मौसम व तापमान में गिरावट ने सियासी तापमान की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.

विज्ञापन

सिमरी. ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान रफ्तार पकड ली है. हालांकि खराब मौसम व तापमान में गिरावट ने सियासी तापमान की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 06 नंबर को ही ब्रह्मपुर विधान सभा में वोट डाले जायेंगे. बहरहाल प्रत्याशियों का गांव – गांव पहुंचना शुरू हो गया है और सोशल मीडिया पर भी घमासान शुरू हो गयी है. सोशल मीडिया पर कई मुद्दे जमकर उछाले जा रहे हैं. पिछले दस सालों से विधायक रहे शंभूनाथ यादव पर विकास से वंचित क्षेत्र इस बार भी एनडीए द्वारा चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है. इसके अलावा विधानसभा के अधिकांश सड़क जर्जर होने के बावजूद निर्माण नहीं होना भी मुद्दा बना हुआ है. उद्योग धंधे के अभाव में बेरोजगारी, महिलाओं के लिए डिग्री काॅलेज, पलायन जैसे मुद्दे पर पक्ष व विपक्ष के बीच चौक चौराहे पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. किसानों की बदहाली व गरीबी की भी चर्चा चरम पर है. खेतों की सिंचाई की सुविधा सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दे को उझाल कर उम्मीदवार राजनीतिक लाभ लेने के जुगाड में जुटे हुए हैं. दूसरी तरफ मतदाताओं का मौन धारण कर लेना दोनों गठबंधन के प्रत्याशियों की बेचैनी बढा दी है. मतदाता अभी अपना पत्ता नही खोल रहे हैं जिस वजह से एनडीए व इंडिया गठबंधन में प्रत्याशियों मे खलबली है. हालांकि महागठबंधन से शंभूनाथ यादव एवं एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडे के बीच सीधा मुकाबला है. जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ सत्यप्रकाश तिवारी के द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद एनडीए व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बीच आमने सामने के टक्कर हो गया है. सियासी पार्टियों की भी बढ़ीं गतिविधियां : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए व महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों समेत राजनीतिक रूचि रखने वालों के बीच सोशल मीडिया पर सियासी आरोप प्रत्यारोप की दौर जारी है.अब देखना दिलचस्प होगा कि सियासी उंट किस करवट बैठता है. हालांकि दोनों खेमे के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहा है. प्रशासन की है सख्त नजर : सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने व प्रलोभन देने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर है. मुद्दों पर बहस व आचार संहिता के दायरे से अलग किसी तरह की गतिविधियां साबित होने पर कार्रवाई करने की सख्त हिदायद प्रशासन द्वारा दी गयी है. विधानसभा क्षेत्र में यादव भूमिहार, ब्राह्मण मतदाता निर्णायक : ब्रह्मपुर विधानसभ के अंतर्गत ब्रह्मपुर, चक्की और सिमरी प्रखंड आते हैं. इस सीट को आरजेडी का गढ़ माना जाता रहा है. हालांकि आजादी के बाद शुरुआती दौर में कांग्रेस का दबदबा कायम था. आम चुनाव के बाद कांग्रेस ने पांच बार आरजेडी भी पांच बार व बीजेपी दो बार इस सीट से कब्जा जमाया है. 1995 से 2010 तक राजद कोटा से अजीत चौधरी ने जीत हासिल किया था. 2010 से 2015 तक भाजपा से दिलमणी देवी इस क्षेत्र से विधायक रही. वहीं 2015 से अब तक राजद से शंभूनाथ यादव विधायक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी कोटा से शंभुनाथ यादव ने लगातार दूसरी बार भारी मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को परास्त किया था. उन्हें 90176 मत प्राप्त हुए थे जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा के हुलास पांडेय को 39035 प्राप्त हुए थे. जबकि तीसरे स्थान पर एनडीए समर्थित वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार जयराज चौधरी को 30482 मत प्राप्त हुए थे. लिहाजा राजद प्रत्याशी का 51 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज किया था. जातिगत समीकरण की बात करें तो यादव, भूमिहार और ब्राह्मण मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन