Buxar News : डीटीओ परिसर से शराब बरामदगी मामले में गृहरक्षक निलंबित, वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन
Buxar News : डीटीओ परिसर से शराब बरामदगी मामले में गृहरक्षक निलंबित, वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी जांच

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News : बक्सर में जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) परिसर से शराब बरामद होने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन


Buxar News : (मृत्युंजय सिंह) बक्सर में जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) परिसर से शराब बरामद होने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर थाना और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने 14 मई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर के नेतृत्व में छापेमारी कर परिसर से शराब की भरी और खाली बोतलें बरामद की थीं.

मामले की जांच जारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए समादेष्टा, गृहरक्षक से प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित गृहरक्षक को तत्काल ड्यूटी स्थल से हटाकर निलंबित कर दिया गया है. साथ ही चेकपोस्ट पर पूर्व से तैनात सभी गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है. और नए रोस्टर के अनुसार पुनः तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.

इधर, 13 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई है. जांच दल को निर्देश दिया गया है कि वायरल सामग्री के आधार पर सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द संयुक्त प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौंपे.

जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी

जिलाधिकारी ने कहा है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा रही है.

Also Read : Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच बिहार में मौसम का खौफनाक यू-टर्न

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन