Buxar News: ऊर्जा सचिव ने चौसा विद्युत संयंत्र का किया निरीक्षण

Published by : Vivek Pandey Updated At : 20 May 2026 10:53 AM

विज्ञापन

Buxar News: 660 मेगावाट की दूसरी इकाई जल्द शुरू करने को लेकर अधिकारियों संग हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन

Buxar News: (Mirtunjay kumar) बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के ऊर्जा सचिव-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने बुधवार को चौसा स्थित विद्युत संयंत्र का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संयंत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तार से जानकारी ली.

पौधारोपण से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

ऊर्जा सचिव के दौरे की शुरुआत एसजेवीएन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम से हुई. इसके बाद उन्होंने विद्युत संयंत्र के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर निर्माण और संचालन कार्यों की स्थिति देखी.

दूसरी इकाई शुरू करने पर हुई चर्चा

समीक्षा बैठक में 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई को चालू करने में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने परियोजना से जुड़ी मौजूदा समस्याओं की जानकारी दी.

ऊर्जा सचिव अजय यादव ने संबंधित अधिकारियों को सभी बाधाओं को जल्द दूर करने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि दूसरी इकाई को शीघ्र शुरू किया जा सके.

कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिलाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एसजेवीएन के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने पर जोर

ऊर्जा सचिव ने कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए चौसा विद्युत परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने परियोजना कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया.

Also Read : Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच बिहार में मौसम का खौफनाक यू-टर्न

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन