Buxar Murder: बक्सर में घर के बाहर सोये व्यक्ति पर फायरिंग, सिर में गोली मारकर हत्या

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Buxar Murder: बक्सर में घर के बाहर सोये व्यक्ति पर फायरिंग, सिर में गोली मारकर हत्या

Buxar Murder: बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सोए अवस्था में राशिद हजाम की हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

विज्ञापन

Buxar Murder: बक्सर. जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सोए अवस्था में एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. मृतक की पहचान राशिद हजाम (45 वर्ष) के रूप में की गई है. राशिद हजाम मजदूरी करते थे. राशिद के कमाने से ही घर चलता था. परिवार वालों का मानना है कि किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. राशिद के पास जमीन भी नहीं है कि भूमि विवाद में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया हो.

घर के बाहर सोया था राशिद

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खनिता गांव में बुधवार की रात खाना खाने के बाद राशिद हजाम घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे. घटना के बारे में भतीजा नजीर हुसैन ने बताया कि बगल में किसी के यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी. इस दौरान जेनरेटर की आवाज भी काफी आ रही थी. ऐसे में किसी ने मौका देखकर हत्या कर दी. घटना कब हुई किसी को जानकारी नहीं हुई. सुबह में पता चला कि इस तरह की घटना हो गई है. घर वाले की राशिद की हत्या से हैरान हैं. वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह हत्या किन कारणों से हुई.

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल से पुलिस को गोली का खोखा नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. इटाढी थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने फोन पर बताया कि घर के बाहर व्यक्ति सोया हुआ था. उसके सिर में गोली मार दी गई है. घटनास्थल से खोखा आदि नहीं मिला है. परिजनों के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा. अभी तक आवेदन नहीं मिला है. हालांकि थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि हो सकता है कि घर के बाहर राशिद हजाम सोता था तो उसने कुछ देखा होगा. इसकी वजह से मामला दबाने के लिए हत्या की गई हो.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन