जंतर-मंतर के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर बक्सर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस; बिना अनुमति जुलूस पर सख्त रोक

Updated:
विज्ञापन
फोटो-सुरक्षा में तैनात पुलिस | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा में तैनात पुलिस

दिल्ली के जंतर मंतर से उठे प्रदर्शन के आह्वान पर बक्सर जिले में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है. संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है.

विज्ञापन

Nationwide Protest Police Alert in Buxar : बक्सर जिले में शुक्रवार को प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. दिल्ली के जंतर मंतर से उठे आंदोलन के आह्वान का असर यहां भी दिखने लगा है. किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर से लेकर सीमा क्षेत्रों तक कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है.

जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. खास तौर पर सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है. हर आने-जाने वाले वाहन पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके. पुलिस की मोबाइल टीम भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है.

Buxar Police : बिना अनुमति प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि बिना अनुमति किसी भी तरह का जुलूस, धरना या नारेबाजी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दंगा नियंत्रण के लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई है. जरूरी उपकरणों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

Student Protest : सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

प्रशासन सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह सतर्क है. अधिकारियों ने बताया कि भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर विशेष नजर रखी जा रही है. ऐसे पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें. अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें.

प्रशासन ने कहा है कि जिले में शांति बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन