सदर अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर डॉक्टरों ने किया ओपीडी का बहिष्कार

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी स्थानीय विभिन्न मांगों को लेकर सदर अस्पताल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को ओपीडी का बहिष्कार किया गया.
दूर दराज से पहुंचे मरीज दिखे परेशान : जिले के दूर दराज से सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों के ओपीडी बहिष्कार के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा. सामान्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस खराब व बारिश वाले मौसम में बैरंग वापस लौटना पड़ा. वहीं आवश्यकता वाले मरीजों ने अपना इमरजेंसी में इलाज कराया. कई मरीजों को इस दौरान काफी समस्या का सामना करना पड़ा. इस दौरान काफी गंभीर रूप से बीमार होम गार्ड जवान जिले के रसेन बहुआरा निवासी जगनारायण शर्मा इलाज के लिए करीब 2 बजे सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्हें डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी मिली. जिसके बाद उन्होंने मुख्य गेट के पास ही फर्श पर लेट गया था. जो डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार कर रहा था.
प्रतिदिन सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचते हैं 800 से ज्यादा मरीजजिले के सुदूर इलाकों के साथ ही आस-पास से करीब प्रतिदिन सामान्य दिनों मेंं इलाज के लिए 800 से ज्यादा की संख्या में मरीज पहुंचते है. वहीं सोमवार को रविवार की बंदी के कारण अपेक्षाकृत मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इस दौरान दूर दराज से पहुंचे सामान्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गंभीर व दूर दराज से पहुंचे कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराकर वापस लौटे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




