नवनिर्वाचित विधायक आनंद ने बक्सर के विकास के लिए मंदिरों में टेका माथा

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायक आनंद ने बक्सर के विकास के लिए मंदिरों में टेका माथा

बक्सर विधान सभा की जनता के अपार स्नेह, विश्वास और ऐतिहासिक समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन

बक्सर. बक्सर विधान सभा की जनता के अपार स्नेह, विश्वास और ऐतिहासिक समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है. इसके साथ ही नव निर्वाचित विधायक आनन्द मिश्र ने शनिवार को क्षेत्र के प्रमुख मठों और मंदिरों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बक्सर के सर्वांगीण विकास, शांति तथा समृद्धि की कामना की. वे नई बाजार मठिया आश्रम के महंत राजा राम शरण, नवलखा मंदिर, जीयर स्वामी जी महाराज, श्रीमन नारायण मंदिर, श्री निवास मंदिर, अहिल्या माई मंदिर में पहुच माथा टेका तथा सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिये. उन्होने इस दौरान कहा कि बक्सर की परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले पांच वर्षों में बक्सर धाम के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे पूरे समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन