Buxar News: कोर्ट परिसर के बाहरी गेट से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 22 Jun 2025 7:46 PM

विज्ञापन

शहर में मोटरसाकिल चोरी की घटनाएं आम हो गयी हैं. नतीजा यह है कि प्रति दिन एक-दो मोटरसाइकिल चोरी हो ही जाती है.

विज्ञापन

बक्सर. शहर में मोटरसाकिल चोरी की घटनाएं आम हो गयी हैं. नतीजा यह है कि प्रति दिन एक-दो मोटरसाइकिल चोरी हो ही जाती है. चोरी की इन घटनाओं से बाइक चालक दहशत में रह रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर के बाहर गेट के पास खड़ी की गई बाइक चोरी हो गई. चोरी जाने वाली बाइक जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैधरा निवासी स्व. सौदागर राम के पुत्र चंद्रशेखर राम की थी. इस मामले में चंद्रशेखर राम की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मोटरसाइकिल का पता लगा रही है. कहा गया है कि न्यायालय कार्य से चंद्रशेखर राम अपनी लाल व काली रंग के हीरो कंपनी की पैशन-प्रो मोटरसाइकिल आए थे. वे अपनी गाड़ी को कोर्ट के गेट पर पार्क कर अंदर चले गए. कोर्ट का कार्य संपन्न कर चार घंटे बाद बाहर निकले तो उनकी गाड़ी गायब थी. इसके बाद वे इधर-उधर बाइक को खोजे, लेकिन नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन