Bihar Home Guard Recruitment: होमगार्ड बहाली में अनियमितता का आरोप, नाराज युवाओं ने सड़क जाम कर काटा बवाल

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Home Guard Recruitment: बिहार में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में खबर बक्सर से सामने आई है, जहां होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया गया. जिसके बाद युवाओं ने जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Home Guard Recruitment: बिहार में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है. इस क्रम में खबर बक्सर जिले से सामने आ गई है. जहां, होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं. युवाओं की ओर से बहाली प्रक्रिया पर बड़ा आरोप लगाया गया है. दरअसल, बहाली से बाहर किए गए कई युवाओं ने अनियमितता का आरोप लगाया है.

चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

बहाली प्रक्रिया से बाहर कर दिए गए युवाओं का कहना है कि, चयन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हो रही है. उनका कहना है कि, ग्राउंड में दौड़ पूरी करने के बावजूद महज एक या दो सेकंड का हवाला देकर उन्हें बाहर कर दिया गया. इधर, बहाली में अनियमितता का आरोप लगाकर नाराज युवाओं ने पुलिस केंद्र के बाहर जोरदार हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया. 

युवाओं ने काटा बवाल, सड़क किया जाम

प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया. तकरीबन एक घंटे तक सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वहीं, प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग है कि, होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया को आर्मी की तर्ज पर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराया जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों के द्वारा युवाओं को समझाकर जाम हटा दिया गया.

बक्सर से मनीष कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Also Read: BSEB Compartmental Exam Answer Key Out: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा की आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन