मध्य विद्यालय सैंकुआ का अहियापुर सामुदायिक भवन में शुरू हुई पढ़ाई, बीइओ ने किया उद्घाटन
Updated at : 06 Oct 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के सैंकुआ मध्य की पढ़ाई सोमवार से अहियापुर गांव के सामुदायिक भवन में शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
राजपुर. प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के सैंकुआ मध्य की पढ़ाई सोमवार से अहियापुर गांव के सामुदायिक भवन में शुरू कर दी गयी है. जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ज्ञानू प्रताप सिंह ने किया. इस मौके पर बच्चों में बहुत काफी उत्साह देखा गया. विद्यालय पहुंचने से पूर्व ही इसे गुब्बारे एवं रंगीन फुलझड़ियों से काफी सजाया गया था. बीइओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में बच्चों के अनुपात में शिक्षक भी हैं. सिर्फ दो कमरों में पढ़ाई होता था और इस नए भवन में विद्यालय आ जाने से अब बच्चों को विषयवार सभी घंटी की पढ़ाई के साथ खेलने के लिए प्राप्त खेल का मैदान भी मिलेगा. जहां बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकास करेंगे. गांव के ग्रामीणों से अपील किया कि आप सभी अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें. जो भी बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं उन्हें प्रेरित करें स्कूल तक जरूर पहुंचाएं. विदित हो कि विगत 24 मई को हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के बाद कई मामलों को लेकर जांच की प्रक्रिया चल रही है. जिस मामले में पीड़ित पक्ष के तरफ से दिए गए आवेदन के आलोक में अहियापुर गांव में बने सामुदायिक भवन की गहन जांच पड़ताल की गयी. अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय टीम ने जांच पड़ताल किया था. जिस जांच प्रतिवेदन में जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया गया था कि मध्य विद्यालय सैंकुआ में कक्षा एक से आठ तक विद्यालय चलता है. जिसमें 168 बच्चे नामांकित है. छह शिक्षक, एक स्वास्थ्य अनुदेशक एवं एक टोला सेवक भी कार्यरत हैं. उक्त मध्य विद्यालय में मात्र दो कमरे एवं एक शौचालय हैं. जिसमें पठन-पाठन का कार्य करने में बहुत कठिनाई हो रही है. जिसके लिए विभागीय नियमानुकूल मध्य विद्यालय के संचालन में आठ वर्ग कक्षा एक कार्यालय कक्ष, स्मार्ट क्लास या लैब के लिए एक अतिरिक्त कक्ष, एक रसोई घर तथा छात्र-छात्राओं के लिए कम से कम दो अलग-अलग शौचालय होना चाहिए. संबंधित ग्राम पंचायत में तीन सामुदायिक भवन निर्मित है. जिसमें इस विद्यालय को शिफ्ट किया जा सकता है. जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 18 सितंबर को पत्र जारी कर मध्य विद्यालय सैंकुआ को सामुदायिक भवन में शिफ्ट करने की अनुशंसा की गयी थी. विद्यालय संचालन होने से लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों में अभी चर्चा है कि अभी कुछ और भवन है. जिस भवन में सरकार क्या करेगी?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




