ePaper

ऊर्जा संरक्षण और दक्षता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 20 Sep 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण और दक्षता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ब्रेडा ने शनिवार को होटल द ईस्टर्न ग्रेस में एक दिवसीय प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.

विज्ञापन

बक्सर. बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ब्रेडा ने शनिवार को होटल द ईस्टर्न ग्रेस में एक दिवसीय प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. यह कार्यक्रम नगरपालिका मांग पक्ष प्रबंधन योजना के तहत आयोजित किया गया था. इसका मकसद नगर निकायों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को ऊर्जा बचत और ऊर्जा के समझदारी से इस्तेमाल के बारे में जानकारी देना और उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए तैयार करना था. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य नगर सभापति बक्सर कमरून निशा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत इटाढ़ी विजय प्रताप सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, चौसा नगर पंचायत शुभम कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ब्रह्मपुर शिव शक्ति कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की. प्रशिक्षण जितेंद्र व्यास और प्रभाकर झा ने दिया. द्वय लोगों ने आसान उदाहरणों के जरिये बताया कि कैसे नगर निकायों में बिजली की बचत की जा सकती है और इससे क्या फायदे होंगे. इस दौरान प्रशिक्षक ने बिजली की बचत और समझदारी से इस्तेमाल कैसे करने,पानी बचाने की तकनीक,बिजली बचाने वाली मोटर और पंपिंग सिस्टम, सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग,टिकाऊ सतत भवन कैसे बनाएँ,नगरपालिका क्षेत्रों में ऊर्जा बचाने के आसान तरीके,ऊर्जा प्रबंधन की निगरानी और असर का आकलन कैसे करें, ये सभी जानकारी दी. कमरून निशा ने कहा कि ब्रेडा के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि ऊर्जा की बचत आज की जरूरत है. नगर निकाय इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे कार्यक्रमों से अधिकारियों की सोच बदलेगी और काम में सुधार आयेगा. कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस तरह की पहल को समय-समय पर दोहराने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि नगरपालिका क्षेत्रों में बिजली और ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन