UP से पंचकोसी मेला जाने के दौरान बक्सर में ऑटो पलटा, 11 श्रद्धालु घायल, एक की मौत
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Nov 2024 5:52 PM
Road Accident
UP के गाजीपुर जिला के पचोखर गांव से 10 महिलाएं और एक पुरुष ऑटो में सवार होकर बक्सर में पंचकोसी मेले का अंतिम पड़ाव चरित्रवन बक्सर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
Bihar News: बक्सर जिल के चौसा रोड पर बारा मोड़-यादव मोड़ के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. ऑटो में सवार 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरपतू गुप्ता (55 वर्ष) के रूप में की गयी है, जो UP के पचोखर गांव का बताया जाता है.
चौसा में ऑटो पलटने से 11 श्रद्धालु घायल
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के पचोखर गांव से 10 महिलाएं और एक पुरुष ऑटो में सवार होकर बक्सर में पंचकोसी मेले का अंतिम पड़ाव चरित्रवन बक्सर जा रहे थे. तभी उक्त घटनास्थल के पास बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर ऑटो चालक ने तेज रफ्तार के चलते वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. डायल 112 और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
घटना में एक की मौत
हालत गंभीर होने पर सभी को बक्सर सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान खरपतू गुप्ता की मौत हो गई. इस घटना में गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं की पहचान राधिका कुमारी, राधिका शर्मा, रामकुमारी देवी, और उषा देवी के रूप में हुई है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मुफ्फसिल पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है. सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. इस घटना में मृत खरपतू गुप्ता के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










