ePaper

फाइल- 3- मतगणना प्रारंभ होते ही टीवी देखने के लिए जगह जगह बैठे ग्रामीण बक्सर परिणाम जानने के लिए सोशल मीडिया बना सहारा

Updated at : 04 Jun 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 3- मतगणना प्रारंभ होते ही टीवी देखने के लिए जगह जगह बैठे ग्रामीण बक्सर परिणाम जानने के लिए सोशल मीडिया बना सहारा

मतगणना प्रारंभ होते ही टीवी देखने के लिए जगह जगह बैठे ग्रामीण

विज्ञापन

राजपुर. लोकसभा चुनाव के नतीजे की सुनवाई आने से पहले ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग सभी काम निपटा कर समय पर जगह-जगह अपने अपने घरों पर टीवी के पास बैठ गये. मतगणना आरंभ होने के एक घंटे के बाद पूरे देश में एनडीए की बढ़त देखते ही समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी. वहीं विभिन्न पार्टी के समर्थकों के बीच मायूसी छाने लगी. राज्य में कुछ सीटों पर महागठबंधन की बढ़त होने पर समर्थक उत्साहित दिखे. दिन भर गांव की गलियों में सन्नाटा छा गया. लोग परिणाम का इंतजार करने लगे. इस दौरान लोगों के बीच विकास और रोजगार के मुद्दे लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. इस बार पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने मतगणना के बाद खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा की इस बार रोजगार के मुद्दे को लेकर हम लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट किया था जिसका असर दिख रहा है. इसी का नतीजा है कि इस बार इस क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी मतगणना में बढ़त बनाए हुए हैं. राज्य के विभिन्न जगहों की खबरों पर नजर बनाए रखने के लिए देर शाम तक लोग परिणाम का इंतजार करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन