buxar news : सभी अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां 14 तक रद्द

Updated:
विज्ञापन
buxar news : सभी अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां 14 तक रद्द

buxar news : डीएम के शुक्रवार को जारी आदेश का पत्र

विज्ञापन

बक्सर. छठ पूजा महापर्व एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. यह निर्देश 25 अक्तूबर से 14 नवंबर तक लागू रहेगा. डीएम के शुक्रवार को जारी पत्र के अनुसार सभी छुट्टी 14 नवंबर तक के लिए रद्द की गई है. छठ पूजा एवं निर्वाचन को देखते हुए विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से छुट्टी रद्द करने को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि छठ महापर्व एवं निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व कराने के को ले काफी संख्या में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. अतएव सभी पदाधिकारियों, कर्मियों का अपने-अपने मुख्यालय में बने रहना आवश्यक है. छठ महापर्व एवं निर्वाचन कार्य को ध्यान में रखते हुए बक्सर जिला अन्तर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मियों का 25 अक्तूबर से 14 नवंबर तक सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिया गया है. निदेश दिया गया है कि कोई भी पदाधिकारी, कर्मी आवेदन समर्पित कर अवकाश में नहीं जायेंगे. विशेष परिस्थिति में चिकित्सीय अवकाश की आवश्यकता होने पर सिविल सर्जन, बक्सर द्वारा गठित चिकित्सीय बोर्ड की जांच एवं अनुशंसा के पश्चात ही अवकाश स्वीकृति पर विचार किया जायेगा. विभागीय बैठक या विधिक कार्य हेतु मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी अधोहस्ताक्षरी से अवकाश स्वीकृत कराकर या अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे. उक्त निदेश का अनुपालन नहीं करने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करनी बाध्यता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन