ePaper

Buxar News: खेत पटवन को लेकर हवाई फायरिंग

Updated at : 11 Jul 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: खेत पटवन को लेकर हवाई फायरिंग

सिकरौल थाना क्षेत्र के अकरौड़ा गांव और बेलहरी गांव के बधार में खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग की गयी.

विज्ञापन

नावानगर

. सिकरौल थाना क्षेत्र के अकरौड़ा गांव और बेलहरी गांव के बधार में खेत पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग की गयी. फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस व डायल 112 की टीम ने घटना की जांच की. जिसमें घटना का सत्यापन किया गया.इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष रिकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच खेत पटवन को लेकर गोलियां चलायी गयी. अकरौड़ा और बेलहरी गांव के बधार के पास से अकरौड़ा गांव निवासी जयराम चौधरी तथा बेलहरी गांव निवासी मिंटू सिंह का खेत है.दोनों लोगों द्वारा खेत में पहले तो पहले पटवन करने को लेकर विवाद हो गया.जिसको लेकर मिंटू सिंह द्वारा अवैध हथियार से दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई गई.जहां घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया.हालांकि घटनास्थल से कीचड़ रहने से खोखा बरामद नहीं किया गया.आगे थानाध्यक्ष ने बताया कि मिंटू सिंह खेत में पटवन के समय बक्सर में थे.जहां उनके पक्ष के लोगों द्वारा पटवन करने की जिद की गई. जिसका जयराम चौधरी ने विरोध करते पहले पटवन करने लगा.इसकी सूचना मिंटू सिंह को दिया गया.मिंटू सिंह ने बक्सर से आते ही अपने पुत्र शनि सिंह के साथ आवेश में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.वही मामले में पीड़ित जयराम चौधरी द्वारा आवेदन नहीं दिए जाने से पुलिस अधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन